नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते प्रदेश अध्यक्ष

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 19-11-2021 IST
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते प्रदेश अध्यक्ष

 नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते प्रदेश अध्यक्ष

 

पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के जयवीर बने पुनः जिलाध्यक्ष

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में जयवीर राणा को पुनः जिलाध्यक्ष व मुकुन्द मनोहर गोयल को महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधियांे ने दोनांे नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा जतायी कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।

प्रदेश महामंत्री गगन जैन के आवास पर व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गर्ग ने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों की एकता ही हमारी ताकत है और इस ताकत के बल पर ही कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। उन्होंने व्यापारियों को 26 दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाले चुनाव व महा सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गर्ग ने प्रदेश संगठन मंत्री पद पर सुमित मलिक, जिला अध्यक्ष पद पर जयवीर राणा, जिला महामंत्री पद पर डॉ.आदित्य राठी व जिला प्रभारी पद पर अरुण गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सैनी, जिला कोषाध्यक्ष पद पर अमित मदान, युवा जिला अध्यक्ष पद पर जोली प्रजापति, युवा महामंत्री पद पर दिव्य लोक त्यागी, युवा जिला कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण सैनी को बनाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, महानगर उपाध्यक्ष रोहित सहगल, महानगर उपाध्यक्ष विजय नारंग, युवा महानगर अध्यक्ष पद पर अंकित जैन को चुना गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि सभी व्यापारियों ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाकर व्यापारी के हितों के लिए दिन रात कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ प्रांत संगठन मंत्री हरीश मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रदेश मंत्री राज कुमार अरोड़ा समेत भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Recommended

Follow Us