गर्भवती की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज

RP, क्राइम, NewsAbhiAbhiUpdated 25-03-2022 IST
गर्भवती की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज

 जारचा। गांव प्यावली-जैतवारपुर में बुधवार रात चुन्नी से गला दबाकर गर्भवती की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में महिला के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जारचा कोतवाली प्रभारी श्रीपाल सिह ने बताया कि महिला के भाई अरविंद चौहान की तहरीर पर पति शिवम, सास उर्मिला, जेठ मनीष, जेठानी बबीता, ननद मीना और प्रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


पुलिस को दी शिकायत में खुर्जा निवासी अरविंद चौहान ने कहा है कि उनकी बहन कविता (24) की शादी 24 अप्रैल 2019 को प्यावली- जैतवारपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह के बेटे शिवम से हुई थी। उन्होंने शिवम पर कविता से मारपीट कर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर करने आरोप लगाया है। आरोप है कि शिवम ने हत्या के बाद कॉल कर अरविंद से दहेज नहीं देने पर उसकी बहन को मार देने की बात कही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की छह माह की बेटी है।

 
 


अरविंद का आरोप है कि शादी के तीन माह बाद से ही सुसराल के लोग स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे थे। कार नहीं देने पर कविता से मारपीट की जाती थी। आरोप है की शादी के बाद एक माह भी कविता ससुराल में नहीं रह सकी थी। 20 मार्च को झगड़े के बाद कविता को मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। कविता पड़ोस में ततारपुर गांव में रहने वाले चचेरे भाई के यहां चली आई थी। बाद में ग्राम प्रधान और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कविता सुसराल वापस आ गई। बुधवार रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ था। जिसके बाद कविता की हत्या कर दी गई। 

Recommended

Follow Us