भूजल स्तर में गिरावट की समस्या के निदान के लिए प्रदेश ग्राउंंड वाटर एक्ट-2019 लागू किया गया

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 25-05-2022 IST
भूजल स्तर में गिरावट की समस्या के निदान के लिए प्रदेश ग्राउंंड वाटर एक्ट-2019 लागू किया गया

 लखनऊ शहर में वर्ष 2016-20 की समयावधि में भूजल स्तर में प्रति वर्ष औसतन 89 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा के रविदास मेहरोत्रा के सवाल पर सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार ने बताया कि भूजल स्तर में गिरावट की समस्या के निदान के लिए प्रदेश में प्रदेश ग्राउंंड वाटर (मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन) एकट-2019 लागू किया गया है। अधिनियम के तहत पहले चरण में सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों और दूसरे चरण में सभी सरकारी सहायताप्राप्त और निजी भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से स्थापित करने का प्राविधान है।

गाजियाबाद में सबसे ज्यादा अपराध पंजीकृतः सपा के इरफान सोलंकी के सवाल पर सरकार ने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक अपराध गाजियाबाद, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में पंजीकृत हुए हैं। अपराध नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे लागू किया जा रहा है।

कोविड से मृत 36,858 लोगों के आश्रितों को मिली अनुग्रह राशिः सपा की पिंकी सिंह यादव के प्रश्न पर सरकार ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मृत 36,858 व्यक्तियों के आश्रितों को 50,000 रुपये की दर से कुल 184.29 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की गई है।

247 पूर्व सदस्यों को गनरः सरकार ने बताया कि विधानमंडल के 247 पूर्व सदस्यों को सुरक्षा की ²ष्टि से गनर उपलब्ध कराये गए हैं। विधायक मुकेश वर्मा के सवाल पर सरकार ने यह जानकारी दी।

Recommended

Follow Us