चीनी नागरिकों के अवैध शराब के अड्‌डे पर नार्थ ईस्ट की लड़कियों से जिस्मफरोशी कराए जाने का भी खुलासा

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 22-06-2022 IST
चीनी नागरिकों के अवैध शराब के अड्‌डे पर नार्थ ईस्ट की लड़कियों से जिस्मफरोशी कराए जाने का भी खुलासा

 चीनी नागरिकों के अवैध शराब के अड्‌डे पर नार्थ ईस्ट की लड़कियों से जिस्मफरोशी कराए जाने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पुष्पेंद्र कुमार को तलाश कर रही है। ये दोनों ही चीनी नागरिकों के अड्‌डे पर लड़कियों की सप्लाई करते थे।

जासूसी के शक में दबोचे गए चीनी नागरिक सु फाई के मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि ग्रेटर नोएडा के गांव घरबरा स्थित चीनी नागरिकों के अड्‌डे पर जिस्मफरोशी के लिए नार्थ ईस्ट की लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। इस अवैध शराब के अड्‌डे पर गाजियाबाद और गुरुग्राम से लड़कियों को भेजा जाता था। गाजियाबाद से लड़कियों की सप्लाई पुष्पेंद्र नाम का शख्स करता था तो गुरुग्राम से अशोक नामक व्यक्ति लड़कियां भेजता था। पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन दोनों ही फरार बताए जा रहे हैं।

चीनी नागरिकों के अड्‌डे पर अवैध शराब के साथ नार्थ ईस्ट की लड़कियों से जिस्मफरोशी कराए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पुष्पेंद्र कुमार को तलाश कर रही है। पुष्पेंद्र का एक फ्लैट ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी सोसाइट में भी बताया जा रहा है। सु फाई के पकड़े जाने के बाद से पुष्पेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। वहीं गुरुग्राम का रहने वाला अशोक भी चीनी नागरिकों के अड्‌डे पर लड़कियों की सप्लाई करता था। खुफिया एजेंसियों की जांच में जिस्मफरोसी की भी पुष्टि हुई है।

चीनी नागरिकों के अड्‌डे पर जिस्मफरोशी की पुष्टि के बाद पुलिस ने आराेपी पुष्पेंद्र और अशोक के ठिकानों पर छापेमारी भी की है, लेकिन दोनों आरोपियों का पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही पुलिस ने सु फाई के बिजनेस पार्टनर रवि कुमार नटवरलाल के फ्लैट पर दबिश दी है, जो नोएडा सेक्टर-142 एडवांट टावर के नजदीक है।

सूत्रों की मानें तो रवि कुमार के फ्लैट से पुलिस को करीब 400 जोड़ी जूते बरामद हुए हैं। ये सभी जूते 10 नंबर के हैं और एक जोड़ी की कीमत करीब 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है। एक साथ करीब दो करोड़ रुपये के जूते की बरामदगी से पता चलता है कि सु फाई और रवि कुमार अवैध काम करते थे।

Recommended

Follow Us