
नोएडा के सेक्टर 132 स्थित JBM ग्लोबल स्कूल में 25–26 जुलाई को आयोजित 3rd सनशाइन ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में समसारा रोलर स्केटिंग एकेडमी, ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों के बीच से एकेडमी के 20 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया, जिनमें से 11 ने विभिन्न श्रेणियों में पदक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
गौतम बुद्ध नगर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन व सुनसान स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने एडजस्टेबल और टॉय इनलाइन जैसे इवेंट्स में हिस्सा लिया। कोच मिलिंद शर्मा ने प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
पदक विजेताओं में इन्या दुबे, श्रीयन सहाय, मृगांका, आरव सिंह, अम्बर, अविरल सिंह, लव, हर्ष राज, आयुक्त चौहान, गणेश शाक्य और सत्यम के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंडर 6 से लेकर अंडर 17 वर्ग तक की विभिन्न श्रेणियों में कांस्य, रजत और स्वर्ण पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया और रोलर स्केटिंग के प्रति उत्साह को नई उड़ान दी।