हरियाणा के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है : मोहन लाल बड़ौली

देश , NewsAbhiAbhiUpdated 03.08.25 IST
 हरियाणा के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है : मोहन लाल बड़ौली
पंचकूला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला विधानसभा के रामगढ़ और बरवाला के दर्जनों लोगों को भाजपा में शामिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की उपस्थिति में श्री बड़ौली ने सभी नए सदस्यों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने भी भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था प्रकट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी नए साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नये साथियों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से ही “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” संकल्प और भी सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है और संगठन की यही शक्ति भाजपा को विजयी बनाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह एकजुट होकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर होकर कार्य करें। बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कार्य को मिशन की तरह पूरा करते हैं। यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होंने नए साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी मोदी और नायब सरकार की नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा में शामिल सभी नए सदस्यों ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नॉनस्टॉप जनसेवा की प्रेरणा से जुड़कर भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
 

Recommended

Follow Us