
नोएडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की शिकायतों के निस्तारण को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जुलाई माह की इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रीड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती जिलों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जुलाई माह की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी स्तर पर गौतमबुद्धनगर जिले ने सबसे अधिक 98.72 प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक प्राप्त किया और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।