15 करोड़ की ग्रीन बेल्ट से नगर निगम ने हटवाया अवैध कब्जा

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 31.01.26 IST
15 करोड़ की ग्रीन बेल्ट से नगर निगम ने हटवाया अवैध कब्जा
इंदिरापुरम। एनएच-9 स्थित इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट की 15 करोड़ रुपये की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को नगर निगम ने शुक्रवार को हटवा दिया है। अब इस भूमि को पार्क और अन्य नागरिकों के उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। यह कार्रवाई महापौर सुनीता दयाल के निर्देश पर की गई। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जिन स्थानों पर अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटवाया जाए।दरअसल, नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल ने रविवार को पार्षदों और अधिकारियों के साथ ग्रीन बेल्ट समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इंदिरापुरम स्थित ग्रीन बेल्ट में करीब 1100 वर्गमीटर जमीन पर दुकान, नर्सरी और खोखा आदि लगाए हुए है। जब उनसे पूछताछ की गई तो दुकानदारों ने बताया कि वह तो उक्त जमीन पर खोखा लगाने का किराया देते है। दुकानदारों ने अवैध रूप से किराया वसूलने वालों के नाम भी बताए। इस पर महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को उक्त ग्रीनबेल्ट को खाली कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर निगम के उद्यान और संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 15 करोड़ रुपये कीमत की ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम जनहित में कार्य करते हुए भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में दोबारा कब्जे का प्रयास करने पर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस भूमि का उपयोग जनहित और हरित क्षेत्र बढ़ाने में किया जाएगा।
 

Recommended

Follow Us