गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 19.03.26 IST
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद । थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियश्री पाल ने बताया, "4 मार्च को थाना वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित डीएमई रोड पर हाईटेक कॉलेज के पास लूट हुई थी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नेक्सन कार और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। 7 मार्च, 2026 को घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों राज और दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, इसी मामले में दो अन्य वांछित लव और योगेंद्र भी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। खुफिया सूत्रों के माध्यम से पुलिस को लव के बारे में विस्तृत जानकारी मिली, जिसमें उसकी तस्वीर और पता शामिल था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात वेव सिटी पुलिस द्वारा कई जगहों पर चेकिंग शुरू की गई। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया, "इसी दौरान डासना की तरफ जाने वाले सड़क पर एक बाइक पर संदिग्ध आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने के बजाय कच्चे रास्ते की तरफ बाइक से भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। वहीं, पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया।" एसीपी ने बताया कि पूछताछ में लव ने नेक्सन कार के अलावा डासना में चोरी सहित अन्य अपराधों को कबूल किया। बदमाश लव के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended

Follow Us