राष्ट्रीय पहल-का मानना है कि मीडिया का कर्तव्यं समाज को सूचित और जागरूक करना है। लेकिन मीडिया का मूल उद्देश्या राष्ट्रक निर्माण और उसके विकास में सकारात्मषक योगदान करना भी है। राष्ट्री य पहल समाचार-पत्र ने राष्ट्रि और समाज निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्पि लिया है। यह पत्र भारतीय परंपराओं और राष्ट्ररवादी चिंतन का वाहक है। इस समाचार-पत्र की नींव स्वीर्गीय डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने वर्ष 2004 में रखी थी। प्रारंभ में राष्ट्री य पहल साप्तावहिक अखबार था। लेकिन लोगों से मिल रहे प्या्र और स्ने्ह की वजह से 21 फरवरी 2006 को इसके नोएडा संस्कारण को दैनिक कर दिया गया और 14 जुलाई 2012 को दिल्लीा संस्कैरण निकालना प्रारंभ कर दिया। हालांकि पिछले 14 वर्षों की यात्रा काफी संघर्षपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रही है। 31 जनवरी 2016 में समाचार-पत्र के संस्थाूपक डॉ. सिंह का देहावसान हो गया। उसके बाद पत्र के संपादकत्व की जिम्मे्दारी उनके बड़े बेटे देवेंद्र बैसोया के कंधों पर आ गई। इसके अलावा समाचार-पत्र को मिलने वाले विज्ञापनों की संख्या और मात्रा खासी कम रही। बावजूद इसके समाचार प्रबंधन ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। विभिन्नद प्रतिकूल परिस्थितयों के बावजूद समाचार अपने संकल्पव पर अडिग है और वह समाज और राष्ट्रकहित में निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।