वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क पहुंचे, अमेरिकी हिरासत में—सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना

देश-विदेश, NewsAbhiAbhiUpdated 04-01-26 IST
 वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क पहुंचे, अमेरिकी हिरासत में—सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना
न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को ले जा रहा एक विमान न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस के पास उतरा। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के ज़रिए शहर लाया गया। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि न्यूयॉर्क पहुँचने के बाद मादुरो की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उन्हें मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार उनकी सोमवार शाम तक अदालत में पेशी हो सकती है। इस बीच व्हाइट हाउस के आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें निकोलस मादुरो हथकड़ी लगाए हुए और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के एजेंटों द्वारा एस्कॉर्ट किए जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह “शुभ रात्रि” और “नया साल मुबारक हो” कहते सुनाई देते हैं। पोस्ट के साथ “Perp walked” लिखा गया था, जो किसी गिरफ्तार व्यक्ति को मीडिया के सामने एस्कॉर्ट करने की प्रक्रिया को दर्शाता है।
घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक हालात तेज़ी से बदले हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, देश के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अस्थायी रूप से राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश दिया है, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे।

Recommended

Follow Us