आदमपुर एयरपोर्ट के नाम में आया बदलाव, नए नाम के साथ लगाए गए बोर्ड

देश , NewsAbhiAbhiUpdated 01.02.26 IST
आदमपुर एयरपोर्ट के नाम में आया बदलाव, नए नाम के साथ लगाए गए बोर्ड

 पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज जालंधर दौरे से पहले आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एयरपोर्ट परिसर में ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ के नाम वाले बोर्ड लगा दिए गए हैं। श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री आज प्रमुख धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पंजाब भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप उनका स्वागत करेगी। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां रवाना होंगे। प्रधानमंत्री यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री पंजाब को अहम सौगातें देने वाले हैं। डेरा सचखंड बल्लां से वह आदमपुर एयरपोर्ट का नाम औपचारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ करने की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, जालंधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि पार्टी के नेता आदमपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे और उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे।

 

Recommended

Follow Us