
नेशनल डेस्कः 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर उन लोगों को प्रभावित करेगी जो होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैंटीन, बेकरी और अन्य व्यावसायिक कामों में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना है। नई कीमतें — शहरों के अनुसार 50 रुपये बढ़ने के बाद अब 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हो गई हैं: दिल्ली: 1,740.50 रुपये (पहले 1,690.50 रुपये), कोलकाता: 1,844.50 रुपये