शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते भाजपाई

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 11-11-2021 IST
शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते भाजपाई

शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते भाजपाई

भाजपाईयों ने लोगों को वोट बनवाने को किया प्रेरित
सहारनपुर। मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतर्गत संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर लगा लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया और उनके एक-एक वोट को कीमती बताते हुए अपने घर परिवार व छुटे हुए लोगों के भी अधिक से अधिक वोट बनवने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर में वोट बनवाने के साथ ही संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया गया। वार्ड 16 में पार्षद नरेश रावत के नेतृत्व में एवन कालोनी में शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को अपना वोट बनवाने के लिये प्रेरित किया गया। शिविर में नये वोट बनवाने के लिये फार्म भरे गये। साथ ही भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को मोबाइल से पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। पार्षद नरेश रावत ने वार्ड के लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। वह अपना वोट अवश्य बनवा लें। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी।
 

Recommended

Follow Us