अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने सांडी व माधौगंज मंडियों का किया निरीक्षण

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 12-11-2021 IST
अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने सांडी व माधौगंज मंडियों का किया निरीक्षण

 अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने सांडी व माधौगंज मंडियों का किया निरीक्षण 

 

खरीद सीमा का भरपूर उपयोग करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करेः-अपरजिलाधिकारी

 

राष्ट्रीय पहल संवाददाता

 

हरदोई : अपर जिलाधिकारी श्रीमती वंदना त्रिवेदी द्वारा सांडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा मंडी की खरीद व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाए। किसानों को टोकेन वितरण कर उनका विवरण सम्पर्क रजिस्टर में दर्ज किया जाए और उनको बिक्री के लिए समय दिया जाए। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया। मौके पर उपस्थित कृषकों द्वारा बताया गया कि धान खरीद सही हो रही है और किसी को कोई समस्या नहीं है। सांडी मंडी के निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा माधोगंज मंडी का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद सीमा का भरपूर उपयोग करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें। यहाँ भी उनके द्वारा उपस्थित किसानों से संवाद किया गया। 

इस अवसर पर उनके साथ मंडी से संबंधित अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।

Recommended

Follow Us