आदरपूर्ण व्यवहार के साथ किसी भी किसान को अनावश्यक इन्तजार न कराया जाये : स्वाति शुक्ला

देश , NewsAbhiAbhiUpdated 13-11-2021 IST
आदरपूर्ण व्यवहार के साथ किसी भी किसान को अनावश्यक इन्तजार न कराया जाये : स्वाति शुक्ला

 आदरपूर्ण व्यवहार के साथ किसी भी किसान को अनावश्यक इन्तजार न कराया जाये : स्वाति शुक्ला 

राष्ट्रीय पहल संवाददाता

 

हरदोई :उपजिलाधिकारी सवायजपुर स्वाती शुक्ला द्वारा धान खरीद केन्द्र सराय राघव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा दस्तावेजों की जांच की गयी। उन्होंने मण्डी अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों से आदरपूर्ण व्यवहार किया जाये। किसी भी किसान को अनावश्यक इन्तजार न कराया जाये। सम्पर्क रजिस्टर मे किसान का विवरण दर्ज कर एक समय निर्धारित किया जाये जिस समय किसान क्रय केन्द्र पर आकर अपना धान बेच सके। उन्होंने कहा कि क्रय सीमा का भरपूर उपयोग करते हुये अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाये। 

निरीक्षण के दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार सुशील कुमार व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Recommended

Follow Us