बिकरू कांड की मूल वजह रही जमीन पर फिर कब्जे को लेकर बवाल, दोनों पक्ष पाबंद

क्राइम, NewsAbhiAbhiUpdated 14-11-2021 IST
बिकरू कांड की मूल वजह रही जमीन पर फिर कब्जे को लेकर बवाल, दोनों पक्ष पाबंद

 बिकरू कांड की मूल वजह रही जमीन पर फिर कब्जे को लेकर बवाल, दोनों पक्ष पाबंद

कानपुर, जागरण संवाददाता। चौबेपुर के चर्चित बिकरू कांड की वजह रही मोहनी निवादा गांव की विवादित संपत्ति पर कब्जे को लेकर पुन: शुरू हुए बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

 

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात विकास दुबे की भतीजी और राहुल तिवारी के बीच इस संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद है। बिकरू में दबिश के दौरान दो जुलाई 2020 की रात सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या हुई थी। इस कांड की वजह भी मोहनी निवादा गांव की छह बीघा भूमि व मकान था। बिकरू कांड के 16 माह बाद फिर इस विवादित संपत्ति को लेकर तनातनी बन गई। कुख्यात विकास दुबे की भतीजी समीक्षा ने विपक्षी राहुल तिवारी पर मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने के आरोप लगाया है। इधर, मामले में विवाद बढऩे पर पुलिस ने संपत्ति पर निगरानी करते हुए उक्त संपत्ति को कुर्क करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।संपत्ति की वीडियोग्राफी कराने के बाद दोनों पक्षों का नोटिस तामील कराया जा चुका है। शनिवार को थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक नीरज यादव ने समीक्षा शुक्ला व राहुल तिवारी को धारा 107-116 के अंतर्गत पाबंद करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसओ कृष्ण मोहन राय ने बताया कि फिलहाल विवादित संपत्ति पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। मकान में पुलिस ने ताला डलवाया है। संपत्ति को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में राहुल तिवारी ने ताला तोडऩे का खंडन किया है। बल्कि समीक्षा ने खुद ताले तोड़े और उस पर आरोप मढ़ दिया।

 

Recommended

Follow Us