गुरू पर्व पर कम्पनी बाग में शबद कीर्तन करते संस्था के सदस्य
राधा कुंज मोर्निंग परिवार ने श्रद्धास से मनाया गुरू पर्व
सहारनपुर। सिक्खो के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव महाराज का राधा कुंज मोर्निंग परिवार ने गुरू पर्व अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया। इस अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन कर अटूट लंगर भी बरपा गया।
कंपनी बाग में मोर्निंग परिवार के सदस्यों व संगत ने दीप जलाकर गुरूपर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया और शबद कीर्तन के बाद लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष भगीरथ सिंह सेठी ने संगत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक लाज कृष्ण गांधी, चेयरमैन स.जसबीर सिंह बजाज, महामंत्री अमन तनेजा, उप प्रधान मुरली खन्ना, कोषाध्यक्ष प्रवीण आहूजा, सरदार अजेंद्र सिंह चावला, सरदार गुरप्रीत सिंह, बिट्टू आहूजा, दीपक छाबडा, विनोद राठी, मोनू ग्रोवर, विनोद चुग, गोपाल, श्रीमती रंजना आहुजा, श्रीमती रीतू राठी, श्रीमती सारिका छाबड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।