खुशहाल ज़िन्दगी के लिए चुनें वास्तु के अनुसार घर की दीवारों का रंग

RP, ज्योतिष, NewsAbhiAbhiUpdated 21-04-2022 IST
खुशहाल ज़िन्दगी के लिए चुनें वास्तु के अनुसार घर की दीवारों का रंग

 घर छोटा हो बड़ा हर किसी को अपना आशियाना सुंदर और सजर धजा अच्छा लगता है। बात जब घर की दीवारों के रंग की आती है तो ये घर की सुंदरता को बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। दीवारों पर बढ़िया कलर न सिर्फ आपके मकान की शोभा बढ़ाता है बल्कि इससे आपके आसपास सकारात्मक उर्जा का भी वास हो सकता है। इसके लिए आपको वास्तु को ध्यान में रखकर घर की दीवारों को पेंट कराना चाहिए।
आइए आपको रंगों से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं और बताते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन सा रंग किस कमरे के लिए पर्फेक्ट रहेगा।

रंगों का जीवन पर प्रभाव हर रंग का अपना एक अलग ही महत्व होता है और इन रंगों का हमारे जीवन पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का असर हमारे घर की सुख शांति पर भी पड़ता है। अगर आप भी अपने घर का माहौल खुशहाल चाहते हैं तो अपने घर के कमरों के लिए सही रंगों का ही चुनाव करें।

लिविंग रूम का कलर वास्तु के अनुसार लिविंग रूम में आप हरा, भूरा या पीला रंग करवा सकते हैं। इसके अलावा यदि घर के दरवाजे के बाद यदि आपके घर में कोई छोटा सा कमरा है जिसे प्रवेश कक्ष कहते हैं तो उसके लिए आप सफेद, हल्का हरा या गुलाबी रंग चुनें।

किचन के लिए ये रंग है बेस्ट किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। माना जाता है जहां सफाई से खाना पकाया जाता है वहां देवी लक्ष्मी के साथ देवी अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, इसलिए अपने रसोईघर को साफ रखने के साथ वहां के माहौल को भी शांत रखना जरूरी होता है। अपने रसोईघर की में आप सफेद रंग कराएं। इसके अलावा हल्का हरा या हल्का नीला रंग भी किचन के लिए ठीक है।

डाइनिंग रूम में हल्के रंग कहते हैं घर में सबके साथ खाना खाने से आपसी प्रेम बढ़ता है। ऐसे में अगर डाइनिंग रूम का माहौल अच्छा हो तो खाने का मजा दुगना हो जाता है। अपने डाइनिंग रूम के लिए आप किसी भी हल्के रंग का प्रयोग कर सकते हैं जैसे हल्का नीला, हल्का गुलाबी, हल्का हरा आदि।

ऐसे सजाएं अपना बेडरूम दिन भर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। बेडरूम का माहौल हमेशा पॉजिटिव रखना चाहिए। इसके लिए आप यहां की दीवारों पर लाल, हरा या गुलाबी रंग करवा सकते हैं। वास्तु के अनुसार रंगों का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। यदि आपके जीवनसाथी के साथ अक्सर आपकी अनबन रहती है तो वास्तु के ये टिप्स आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं।

 

Also Read: अंक ज्योतिष की मदद से अपने दैनिक योजनाओ को सफल बनाये

बच्चों का कमरा यदि आपके घर में बच्चों का कमरा अलग है तो आप उनके रूम में नीले या हरे रंग का पेंट करवाएं।

पढ़ने का कमरा पढ़ने लिखने वाले कमरे में हमेशा हल्के रंग करवाएं। इससे सकारात्मकता की अनुभूति होती है और मन को शांति मिलती है जिससे आप अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह फोकस कर पाते हैं। इस कमरे के लिए पीला रंग शुभ होता है।

पूजा घर के लिए चुनें यह शेड वास्तु के अनुसार पूजा घर के लिए ऑरेंज शेड सबसे बेहतरीन होते हैं। इस रंग को भगवान का रंग माना जाता है, खासतौर पर मां लक्ष्मी को ये बेहद प्रिय है।

बाथरूम में कराएं ये रंग बाथरूम में आप सफेद रंग करवा सकते हैं। इसके अलावा यहां के लिए आप स्लेटी या काला रंग भी चुन सकते हैं।

Recommended

Follow Us