सिंह राशि वालो की कमाई में होगा इज़ाफ़ा, और धनु और कुंभ वालों को रहना होगा संभलकर

RP, ज्योतिष, NewsAbhiAbhiUpdated 24-04-2022 IST
सिंह राशि वालो की कमाई में होगा इज़ाफ़ा, और धनु और कुंभ वालों को रहना होगा संभलकर

 

24 से 30 अप्रैल तक मिथुन और कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस हफ्ते सिंह राशि वालों की डेली इनकम बढ़ने के योग हैं। सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इनके अलावा धनु और कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य रहेंगे।

मेष - पॉजिटिव- ये सप्ताह नई जानकारियां हासिल करने में बीतेगा। हर बात को गहराई से समझने का भी प्रयास रहेगा। इस बदलते परिवेश की वजह से आपने अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन किया है, वह फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- किसी मित्र की कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें। बड़े बुजुर्गों के अनुभवों तथा मार्गदर्शन को भी अमल में लाने का प्रयास करें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल में कुछ सुधार संबंधी परिवर्तन होंगे। जो कि आपके लिए भाग्योदय कारक रहेंगे। लेकिन इस समय किसी नए काम से संबंधित जरूरी फैसले न लें। कुछ गलतियां होने की आशंका है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपका योगदान जरूरी है। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन में भी जरूर व्यतीत करें।

वृष - पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार की खुशियों के लिए समय निकाल ही लेंगे। बहुत समय बाद घर में किसी संबंधी के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल हो सकता है। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा जो कि उचित नहीं है। इस समय मामा पक्ष के साथ कुछ संबंधों में खटास आने जैसी स्थिति लग रही हैं। इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार रखें। क्योंकि मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपकी कार्य प्रणाली पर भी पड़ेगा। समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी रुका हुआ काम अचानक से बन ही जाएगा। लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ती जाएंगी। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान लें। आयुर्वेदिक इलाज उचित है।

मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। तथा परिजनों के साथ मिल बैठकर अनुभव सांझा करना सबको खुशी देगा। भविष्य संबंधी योजना को लेकर भी कोई महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। नेगेटिव- कानूनी तथा सरकारी मामलों में लापरवाही ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि अनुभव की कमी से कुछ गलतियां हो सकती हैं। किसी निकट संबंधी के मुश्किल समय में उसकी मदद भी करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कामों पर विचार-विमर्श रहेगा। नौकरी में उचित कार्यप्रणाली की वजह से उच्च अधिकारियों के बीच आपकी तारीफ रहेगी। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से खटास आ सकती हैं। स्वास्थ्य- कब्ज और वायु विकार जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाना जरूरी है।

कर्क - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आपको नाकामी मिल रही थी, वह कार्य हल हो सकता है। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं। नेगेटिव- ध्यान रखना कि बहुत अधिक व्यवहारिक हो जाना भी रिश्तों में खटास ला सकता है। बच्चों की किसी गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें और खर्चों में भी कटौती रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था को बहुत अच्छा बनाने की जरूरत है। बिजनेस में कुछ ठोस और गंभीरता लाने के लिए, लिए गए निर्णय फायदेमंद भी साबित होंगे। ऑफिस में अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से संभाल पाएंगे। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखें। घर में किसी नन्हे मेहमान के किसी कार्य संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु गंभीर बात की आशंका नहीं है। सिर्फ सावधानी ज्यादा बरतें।

सिंह - पॉजिटिव- आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से आपके दैनिक कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते रहेंगे। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। व्यवसाय- इस सप्ताह नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा। इस समय शेयर तथा स्टॉक मार्केट की तरह बिल्कुल भी रुख ना करें। नुकसान होने की आशंका है। लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।

कन्या - पॉजिटिव- कुछ नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात रहेगी। लाभदायक वार्तालाप भी होगी। किसी विवादित मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें। नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपके स्वभाव की वजह से कुछ लोग आपका नाजायज फायदा उठा रहे हैं। इस समय भावुकता को हावी ना होने दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने ऊपर ही विश्वास रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। परंतु सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- काम की अधिकता का तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन करें तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

तुला - पॉजिटिव- वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार आएगा। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से राहत मिलेगी। गिले-शिकवे दूर करने के लिए समय अनुकूल है। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- घर में छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। इन व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें तथा क्रोध करने से बचें। घर में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का बेहतर योगदान रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। अपने काम पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का-फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।

वृश्चिक - पॉजिटिव- यह सप्ताह आत्ममंथन का है। इस समय अपनी कोई नई तकनीक या हुनर को निखार सकते हैं। समाजसेवी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से मेल मुलाकात दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होगी। नेगेटिव- बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद भी संभव है। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। कोई भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय- किसी खास इंसान की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए काम की योजना बना रहे हैं तो उसमें मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात मन को सुकून देगी। स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रह सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज, प्राणायाम आदि गतिविधियों को भी जरूर दें।

धनु - पॉजिटिव- कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से आपके मनोबल और आत्मबल में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। खुद पर भरोसा रखकर परिस्थितियों को और बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों तथा दोस्तों की किसी सलाह पर अमल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। किसी सरकारी सेवारत व्यक्ति के साथ कहासुनी होने की आशंका है जिसकी वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी रुक सकता है। व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस संबंधित प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। क्योंकि पिछले कुछ समय से व्यवसायिक गतिविधियां लगभग रुकी हुई है। मार्केटिंग संबंधी कामों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी परिवारिक मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा। और उचित समाधान भी मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। और आप पूरी उर्जा से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।

मकर - पॉजिटिव- कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन आप उन्हें निभाने में भी सक्षम रहेंगे। आपका भावुक और सहायक दृष्टिकोण सबके लिए बेहतरीन मिसाल की तरह सामने आएगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। नेगेटिव- अचानक ही किसी महत्वपूर्ण काम में बनते-बनते रुकावट भी आ सकती है। इसलिए भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में पूरी रूपरेखा अवश्य बना लें। नकारात्मक परिस्थितियों का समझदारी से सामना करने की जरूरत है। व्यवसाय- ये सप्ताह व्यस्तता पूर्ण रहेगा और आपका अधिकतर समय मीटिंग आदि में ही व्यतीत होगा। उसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को सावधानी से करें। लव- व्यवसाय से संबंधित भागदौड़ के बाद परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेमी/प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखने के लिए योगा, व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

कुंभ - पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा वर्ग कैरियर संबंधी संभावनाओं पर बेहतर तरीके से चुनाव करने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम में ना तो रुचि लें और ना ही निवेश करें। व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत सावधानी की जरूरत है। लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी कर्मचारी के साथ चल रहा तनाव किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों में ज्यादा रुचि ना लें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी दिनचर्या के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन के लिए भी जरूर व्यतीत करें। आपको कई उलझी हुई समस्याओं का उत्तर मिलेगा। दूरदराज के संबंधियों और मित्रों से भी संबंध स्थापित होंगे और आपसे प्रेम बढ़ेगा। नेगेटिव- दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। आपके अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए कार्य करने से पहले उस पर सोच-विचार करने की भी जरूरत है। ऑफिस में परिस्थितियां कुछ बेहतर होंगी लव- पति-पत्नी के बीच ईगो संबंधी टकराव आ सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को तूल देना उचित नहीं है। स्वास्थ्य- बाहरी खाने-पीने की चीजों से परहेज रखें। पेट संबंधी दिक्कत होने की आशंका लग रही है।

 

अंक ज्योतिष की मदद से अपने दैनिक योजनाओ को सफल बनाये

 

खुशहाल ज़िन्दगी के लिए चुनें वास्तु के अनुसार घर की दीवारों का रंग

Recommended

Follow Us