आईआईटी कानपुर ने जारी किया गेट परीक्षा का शेड्यूल, 4 फरवरी 2023 से शुरू होगी

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 28-11-2022 IST
आईआईटी कानपुर ने जारी किया गेट परीक्षा का शेड्यूल, 4 फरवरी 2023 से शुरू होगी

 आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, यह परीक्षा 4 फरवरी, 2022 से शुरू होगी और 12 फरवरी, 2022 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर की ओर से जारी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2023) परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होगा। गेट एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के पहले दिन यानी कि 4 फरवरी को उम्मीदवार सीएस, एआर, एमई के पेपर देंगे। वहीं GATE परीक्षा 12 फरवरी को CE1, ST, CE2, MN पेपर के साथ संपन्न होगी।

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन कुल 29 पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs),और MSQs, NAT पेपर शामिल होंगे।

3 जनवरी को रिलीज होगा एडमिट कार्ड

 

आईआईटी कानपुर GATE 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी को रिलीज करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।

इस दिन जारी होगी आंसर-की

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों की रिसपांस शीट 15 फरवरी, 2023 को पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। वहीं, आंसर-की 21 फरवरी, 2023 को उपलब्ध होगी। आवेदक 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक उत्तर कुंजी के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, परिणाम की घोषणा 16 मार्च, 2023 को की जाएगी। वहीं, स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2023 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

Recommended

Follow Us