नए साल किन-किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

RP, ज्योतिष, NewsAbhiAbhiUpdated 17-12-2022 IST
नए साल किन-किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

  नववर्ष शुरू होने से पहले सभी लोग यह अपेक्षा करते हैं कि उनके लिए आने वाला साल खुशियों से भरा हो और उन्हें साल भर तरक्की प्राप्त हो। नववर्ष 2023 प्रारम्भ होने में कुछ ही समय बचा हुआ है तो लोगों के मन यह प्रश्न निरंतर उत्पन्न हो रहा है कि, क्या उनके लिए साल 2023 सुखद होगा या नहीं? बता दें कि इस प्रश्न का उत्तर वार्षिक राशिफल 2023 (Yearly Horoscope 2023) में विस्तार से दिया गया है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों के आने-वाला साल मिला-जुला रहता है। सभी जातकों को सुख की भी प्राप्ति होगी, साथ कुछ अंतराल पर वह तनाव का सामना भी कर सकते हैं। ऐसे में वार्षिक राशिफल 2023 में 4 ऐसी राशियों के विषय में बताया गया है, जिन्हें नववर्ष 2023 में भाग्य साथ मिलेगा और उनके लिए आने वाला वर्ष शानदार साबित होगा। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को इस वर्ष मिल रहा है भाग्य का भरपूर साथ।

मिथुन राशि

आने वाला साल मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। इस वर्ष जातक अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे, इसकी सम्भावना अधिक है। साथ ही उन्हें कार्यक्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त हो सकती है। आय के क्षेत्र में भी मिथुन राशि को सफलता प्राप्त होगी, इसके संकेत मिल रहे हैं। व्यापार और प्रेम के क्षेत्र में आने वाला वर्ष आशाजनक रहेगा।

सिंह राशि

 

वार्षिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए भी आने वाला वर्ष खुशियों से भरा रहेगा। बीच-बीच में कुछ छोटे-मोटे उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जातक द्वारा किए गए कार्यों में गलतियों की संख्या न के बराबर हो जाएगी। जिसके कारण उन्हें कार्यक्षेत्र में उन्नति व सराहना दोनों प्राप्त होगी। मेहनत के अनुरूप जातक को लाभ मिलेगा, इसके भी प्रबल संकेत हैं।

तुला राशि

वार्षिक राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 शुभ रहने वाला है। इसके साथ इस वर्ष वह विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आय की बात करें तो आने वाले साल में इस राशि के जातकों को कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

वर्ष 2023 की भाग्यशाली राशियों की सूचि में वृश्चिक राशि का भी नाम है। इसलिए आने वाला वर्ष इस राशि के जातकों के लिए उत्तम साबित होगा। राशिफल के अनुसार उन्हें वित्तीय लाभ के साथ-साथ नौकरी व व्यवसाय में भी लाभ मिल सकता है। इस वर्ष विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

Recommended

Follow Us