चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा हमें ऐतिहासिक पल का गर्व

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 24-08-2023 IST
चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा हमें ऐतिहासिक पल का गर्व
नोएडा ।  नोएडा सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा ने चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के कार्यक्रम को विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नौएडा में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की और भारत ने दुनिया भर में इतिहास रचकर विश्व गुरू होने का अहसास दिलाया। आजादी के अमृत काल के दौरान इस विशेष उपलब्धि पर सांसद महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया और उनकी दृढ इच्छा शक्ति से इस अभियान को पूर्ण करने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इसे पूर्ण कर दिखाया।
चंद्रयान 3 के अभियान में लगे सभी का हृदय से आभार प्रकट किया । सांसद महेश शर्मा ने कहा कि हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा और साथ ही स्कूल के बच्चों को इस कामयाबी हासिल पर बच्चों को मिठाई खिलाकर और वहां पर उपस्थित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या वीरा पाण्डेय, डा. विजय गंजू, संजय बाली, छात्र एवं छात्राएं सहित अभिभावक उपस्थित रहें।

Recommended

Follow Us