नोएडा । शिक्षक दिवस पर समाजवादी शिक्षक सभा गौतमबुद्धनगर की एक बैठक छपरौला में आहुत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी जी, समाजवादी शिक्षक सभा गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष ललित कुमार जी के साथ-साथ समाजवादी शिक्षक सभा गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला कार्यकारिणी से पदाधिकारी एवं सदस्यगण रविंद्र कुमार जी, देवेंद्र नागर जी, विजयपाल शर्मा जी, आशीष मिश्रा जी, विशाल तायल जी, अतुल शर्मा जी, आदि के साथ-साथ कुछ साथी प्रवीण नागर जी, नवीन नागर जी, नरेश खारी जी, सोनू प्रजापति जी, योगेश ठाकुर जी, नितिन कुमार जी, कुलदीप प्रजापति जी, धनेस प्रधान जी भी उपस्थित रहे।