नयी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते ससुर पर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने का आरोप लगाया

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 25-05-2022 IST
नयी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते ससुर पर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने का आरोप लगाया

 विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते ससुर पर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने सास व ससुर के साथ मिलकर उनके गले पर पैर रखकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

पीड़िता ने आरोपित पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि उनकी शादी करीब 10 माह पूर्व दिल्ली के विनोदनगर निवासी युवक से हुई थी। ससुराल पक्ष वर्तमान में गौतमबुद्धनगर में रह रहा है।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया और वह मायके आकर रहने लगी। बाद में ससुराल पक्ष के लोग मायके आए और उन्हें अपने साथ वापस ससुराल ले गए।

आरोप है कि ससुर ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस संबंध में जब उन्होंने पति से शिकायत की तो पति ने सास-ससुर के साथ मिलकर उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी प्रकार हाथ-पैर जोड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई और मायके आकर स्वजन से शिकायत की। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट में आरोपित के खिलाफ बयान देने पर दुष्कर्म पीड़िता व पिता को धमकी

उधर, नगर कोतवाली क्षेत्र में आरोपित द्वारा दुष्कर्म पीडि़ता व उनके पिता को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपित ने अस्पताल में भर्ती पीड़िता के पिता को काल कर उन्हें व बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा आरोपित के खिलाफ बयान देने के बाद यह धमकी दी गई है।

Recommended

Follow Us